जांजगीर-चांपा,23अप्रैल 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा अंतर्गत 1 सहायिका पद हेतु आंगनबाड़ी केन्द्र नगर पंचायत आंगनबाड़ी बलौदा वार्ड 10 (2) का विज्ञापन जारी किया गया है उक्त पद हेतु 24 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक ऑनलाईन लिंक https://aww.e-bharti.in के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये जाते है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा से संपर्क किया जा सकता है।
