आरोपी के विरुद्ध धारा बीएनएस की धारा 74 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गयाविवरण आरोपी जय कुमार पटेल (22 वर्ष) द्वारा 26 अप्रैल को सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने की नीयत से अशोभनीय हरकत की। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस
कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उपनिरीक्षक सुनील टैगोर, प्र.आर. सहेत्तर पाटले , आरक्षक संतोश रात्रे, टिकेशवर राठौर, लखेष विष्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।