आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर भेजा है न्यायिक रिमांड पर
आरोपी अविनाश उर्फ शुभम तम्बोली उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 25 चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपामामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी द्वारा एक नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 26.04.26 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। नाबालिक बालिका की अपहृत के मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अविनाश उर्फ शुभम तम्बोली को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर बिलासपुर तरफ भगा ले जाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश वैष्णव थाना प्रभारी चाम्पा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।