- आरोपी के विरूध्द धारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
- आरोपी- रामाधार सिंह उम्र 36 साल निवासी सेमरिया सबरिया डेरा थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा
जिला जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर सूचना पर थाना पामगढ पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000/₹ बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध/धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर दिनांक 30.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, प्रआर राजेश कोशले, आरक्षक मुकेश कमलेश, श्यामओग्रे, भुवनेश्वर पटेल, सीताराम सूर्यवंशी थाना पामगढ का सराहनीय योगदान रहा।
