जांजगीर-चांपा 30 अप्रैल 2026। आकांक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं, 12वीं एवं ड्रॉपर बैच में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी, आकांक्षा कार्यक्रम ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जो छात्र राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, उनसे अब 8 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र सीधे आकांक्षा आवासीय विद्यालय, जिला पंचायत परिसर जांजगीर में जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त विभाग की वेबसाइट https://akankshaproject.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं नियमों के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://janjgir-champa.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है।
