जांजगीर-चांपा’’ देश मे अभी सम्पन्न हुए पांच राज्यों मे प्राप्त जनादेश भाजपा की सकारात्मक राजनीति, जनसेवा की प्रतिबद्धता और सुशासन के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम है’’ उक्त बातें विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये भाजपा प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा इंजी. रवि पाण्डेय ने कही। उन्होने आगे कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद, विकास और व्यवस्था परिवर्तन की जीत है, उन्होने विश्वास दिलाया कि पार्टी प्रत्येक राज्य मे जनता की अपेक्षा पर खरा उतरने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेगी। उन्होने कहा इन परिणामों से स्पष्ट है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व मे चल रहे विकास यात्रा और पारदर्शी शासन पर निरंतर विश्वास जताती है। यह जनादेश राष्ट्र की प्रगति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूती प्रदान करता है। पश्चिम बंगाल के परिणाम पर उन्होने कहा कि यहाॅ आजादी के 75 साल बाद भाजपा को प्राप्त हुआ अभूतपूर्व जनसमर्थन परिवर्तन, सुरक्षा और वास्तविक विकास की जनता की अपेक्षाओं का द्योतक है। यह परिणाम भारतीय राजनीति मे एक नया अध्याय जोड़ता है। असम मे सरकार की पुनः वापसी पर उन्होंने कहा कि जनता का दुबारा दिया गया समर्थन यह सिद्ध करता है कि पूर्वाेत्तर क्षेत्र मे विकास, शांति और स्थिर शासन के लिए भाजपा ही पहली पसंद है। पाण्डुचेरी पर एनडीए की पुनः वापसी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केन्द्र और राज्य के समन्वयित विकास माडल पर जनता के भरोसे को मजबूत करती है। तमिलनाडु और केरल मे भाजपा के वोट प्रतिशत एवं जनाधार मे वृद्धि दक्षिण भारत मे पार्टी के विस्तार और वैचारिक स्वीकृति का महत्वपूर्ण संकेत है।
