जांजगीर-चांपा 06 मई 2026। भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यकम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना ‘‘मिशन शक्ति’’ की शुरूआत की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत मिशन शक्ति के दिशा निर्देशों के अनुसार राज्य स्तरीय हब हेतु जिले मे जेन्डर विशेषज्ञ के 01 स्वीकृत संविदा पद की पूर्ति हेतु आवेदन 08 मई 2026 को कार्यालयीन समय 05.30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। उक्त तिथि में संशोधित करते हुए आवेदन अब 12 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा है कि उक्त पद पर निर्धारित दिशा-निर्देश में कंडिका क्रमांक 1 में 01 जनवरी 2026 को 21 वर्ष से कम तथा अधिकतम 45 वर्ष किया गया था। जिसे 50 वर्ष माना जाये। विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in/en/ व कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
