- आरोपियों द्वारा चोरी के मोटर सायकल को बेचने के फिराक में घूम रहे थे जिसको दबिश देकर पकड़ा
- आरोपियों के विरुद्ध धारा 331 (2),305 (क), 3 (5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
- मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल विवरण प्रार्थी भैया राम यादव निवासी देहान पारा नंदेली थाना पामगढ़ द्वारा आज दिनांक 09.05.26 को सुबह रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोटर सायकल कमांक CG-11-AU-9399 को बीते रात्रि घर अंदर रखा था खाना खाकर रात्रि करीबन 10.00 बजे सपरिवार सो गये थे दिनांक 09.05.26 के सुबह सोकर उठा तो देखा कि मोटर सायकल नहीं था दरवाजा का बेड़ी अंदर से खुला था। दरमियानी रात्रि में घर के छत उपर से घर अंदर घुस कर दरवाजा का बेड़ी को खोलकर मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। चोरी की मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि मोटर सायकल को पंकज कश्यप एवं उनके अन्य साथी सहित मिलकर चोरी किए हैं, और एक साथ घुम रहे है मोटर सायकल को बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश कर रहे है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा पामगढ शराब भट्ठी के पास घेरा बंदी कर आरोपियों को पकड़ा जिसके कब्जे से मोटर सायकल बरामद कर पूछताछ करने पर बताये कि दिनांक 08.05.2026 की रात में एक साथ मिल कर तालाब पार में बैठकर शराब पिये और भैयाराम यादव के घर अंदर घुसकर मोटर सायकल को चोरी करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एवं अपचारी बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- अंशु पटेल उर्फ चिट्टी निवासी व्यासनगर पामगढ़
- कुलदीप भानू निवासी नंदेली.
- पंकज कश्यप निवासी व्यासनगर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा
- उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी पामगढ़, SI कृष्ण कुमार साहू, ASI संतोष बंजारे, प्रधान आरक्षक राजेश कुमार कोसले का सराहनीय योगदान रहा।
