जांजगीर-चांपा 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) चांपा ने विकासखंड बम्हनीडीह के शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी 542005061 भागोडीह, दुकान आईडी 542005036 बनडभरा एवं दुकान आईडी 542005013 पोड़ीशंकर में संचालनकर्ता रिक्त होने के फलस्वरूप उक्त ग्राम पंचायत के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) चांपा ने बताया कि उक्त ग्राम पंचायत के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के ईच्छुक संस्था, समूह अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में 06 जून 2026 को शाम 5 बजे तक इस कार्यालय में प्रस्तुत करें। प्रस्तुत आवेदन पत्र में संलग्नक के रूप में संस्था, समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र, बैंक की छायाप्रति बचत राशि सहित एवं आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से हो। निर्धारित तिथि व समय के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। आवेदन के संबंध में सूचना उक्त ग्राम पंचायत कार्यालय व कार्यालय जनपद पंचायत बम्हनीडीह की नोटिस बोर्ड में चस्पा किया गया है।
