जांजगीर-चांपा 26 मई 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र चौधरी ने आज साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को से सुना। जनदर्शन में आज कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज तहसील विकासखंड नवागढ़ के ग्राम रोगदा निवासी कृष्णों द्वारा आधार कार्ड में सुधार कराने के संबंध में, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम मिसदा निवासी रामप्रसाद राही द्वारा राजस्व रिकार्ड दुरूस्त कराने के संबध में, ग्राम रिंगनी निवासी श्रीमती सविता भैना द्वारा राशनकार्ड के संबंध में, बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखुर्री निवासी जनकु राम द्वारा भूमि सीमांकन करवाने सहित अन्य आवेदकों द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। जिस पर उन्होंने प्रभावी निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
