आरोपी सोनू उर्फ छहुरा यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम एवं थाना हसौद, जिला शक्तिपुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अजाक पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना अजाक जांजगीर पुलिस टीम द्वारा 14 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी सोनू उर्फ छहुरा यादव, निवासी ग्राम एवं थाना हसौद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से मारपीट के प्रकरण में न्यायालय से जारी स्थाई वारंट के बाद फरार चल रहा था तथा लगातार पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना अजाक पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिले में फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस का संदेश : अपराध कर कानून से बचना संभव नहीं है। जिला जांजगीर चांपा पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सतत कार्रवाई कर रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर अजाक प्रभारी, asi रामेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण खैरवार आरक्षक मंगल सिंह, ओम प्रकाश कर्ष का सराहनीय योगदान रहा।