नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक-07817222032
जांजगीर-चांपा 01 जून 2026/ अगामी मानसून 2026 में प्राकृतिक आपदा से बचाव और राहत व्यवस्था के संबंध में बाढ़/अतिवृष्टि की स्थिति पर सतत निगरानी रखने तथा सूचना के आदान-प्रदान हेतु जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कलेक्टर कार्यालय के संवाद कक्ष में की गई है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक-07817222032 है। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी बाढ़ राहत शाखा देवेन्द्र कुमार चौधरी को नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनका मोबाइल नंबर 9424164556 है।
