- आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
- आरोपी – भरत लाल जाहिरे उम्र 40 वर्ष निवासी मिस्दा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर- चांपा
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी भरत लाल जाहिरे के कब्जे से 35 नग देशी प्लेन शराब कीमती 2800/₹ रुपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक के.पी. सिंह थाना प्रभारी शिवरीनारायण स. उ. नि. कपिल राम साहू, आर विकास शर्मा, पति राम यादव, राजेश कौशिक एवं सैनिक राधेश्याम कश्यप थाना शिवरीनारायण का योगदान रहा।
