आरोपी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए स्टाफ को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रहा था।
- आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
- गिरफ्तार आरोपी पंकज कुमार चौबे, उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर चांपा जांजगीर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से अनावश्यक विवाद, अश्लील गाली-गलौज और धक्का- मुक्की करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए स्टाफ को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रहा था।
मामला क्या है
दिनांक 01.06.2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे पंकज कुमार चौबे निवासी ग्राम सेमरा, थाना नवागढ़, एसपी कार्यालय जांजगीर पहुंचा। उसने अजाक जवाक शाखा में एक आवेदन देकर तुरंत पावती देने का दबाव बनाया। ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस द्वारा आवेदन पढ़कर पावती देने की बात कहने पर आरोपी भड़क गया।
आरोपी बोला , “तुम मेरे आवेदन को पढ़ने वाले होते कौन हो, चुपचाप रखो और पावती दो।” स्टाफ के मना करने पर वह आवेश में आ गया और अश्लील गालियां देने लगा। हंगामा बढ़ता देख कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी ने सभी के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का- मुक्की शुरू कर दी। उसने स्टाफ को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज कुमार चौबे, उम्र 34 वर्ष के विरुद्ध अपराध क्रमांक 405/2026 धारा 221, 121(1), 132, 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
थाना प्रभारी जांजगीर जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत में आरोपी को पकडा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इनका रहा योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत, दिलीप सिंह और तोरन डहरिया का विशेष योगदान रहा।
