- किराना व्यापारी चिराग अग्रवाल ने उधारी छुपाने के लिए रची साजिश,
- CCTV और साइबर सेल की जांच में खुला राज *
- स्कूटी की डिक्की से पैसे गायब होने का दिया था आवेदन, मनोवैज्ञानिक पूछताछ में कबूला जुर्म
- पुलिस ने रकम की बरामदगी, झूठी रिपोर्ट पर होगी पृथक कार्रवाई_ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की झूठी रिपोर्ट का पर्दाफाश करते हुए प्रार्थी व्यापारी से ही 3 लाख 15 हजार 746 रुपए बरामद किए हैं। व्यापारी ने उधारी के चलते घरवालों के डर से चोरी की फर्जी कहानी बनाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
क्या थी रिपोर्ट
प्रार्थी चिराग अग्रवाल निवासी तरौद थाना अकलतरा ने 04.06.26 को थाने आकर बताया कि वह होलसेल किराना दुकान चलाता है। शाम 7:30 बजे कमला नारायण राइस मिल से धान बिक्री के 3,15,746 रुपए लेकर स्कूटी की डिक्की में रखकर घर जा रहा था। रास्ते में शास्त्री चौक स्थित अरोरा मेडिकल से दवा लेने रुका, फिर सिंघानिया पेट्रोल पंप के पास से शिवा साहू को बैठाकर कन्हैया जनरल स्टोर गया। शिवा को लगारा छोड़कर घर पहुंचा तो डिक्की से पैसा गायब था। रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 320/2026 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
CCTV और पूछताछ से खुली पोल
जांच के दौरान चिराग ने अरोरा मेडिकल के पास से पैसा चोरी होने की आशंका जताई। CCTV चेक करने पर वहां कोई चोरी की घटना नहीं दिखी। कन्हैया जनरल स्टोर संचालक ने बताया कि स्कूटी दुकान के सामने खड़ी थी और उस दौरान कोई व्यक्ति पास नहीं आया। शिवा साहू ने भी पुष्टि की कि कन्हैया मेडिकल के अलावा चिराग कहीं और नहीं उतरा। अकलतरा रोड के सभी CCTV फुटेज में न कोई पीछा कर रहा था, न आगे-पीछे कोई संदिग्ध दिखा। साथ ही चिराग के राइस मिल से पैसा लेकर जाने की जानकारी किसी को नहीं थी।
घरवालों के डर से रची साजिश
संदेह होने पर पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो चिराग टूट गया। उसने बताया कि उसकी खुद की उधारी हो गई थी, जिसकी जानकारी घरवालों को थी। डर के कारण उसने पूरे पैसे अपने पास रख लिए और चोरी की झूठी रिपोर्ट लिखवा दी। पुलिस ने प्रार्थी की निशानदेही पर पूरी रकम 3,15,746 रुपए जप्त कर ली।
झूठी रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक बी.एल. कोसरिया तथा साइबर सेल से निरीक्षक सागर पाठक, आरक्षक प्रदीप दुबे, शाहबाज अहमद का विशेष योगदान रहा।
