- शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए, पुलिस की सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
- महिला कमांडो टीम की मौजूदगी में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोरा में दिनांक 09.06.2026 को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर पहुंची महिला कमांडो टीम एवं पुलिस बल के सामने आरोपियों द्वारा बहसबाजी और हंगामा किया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना नवागढ़ पुलिस ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए 01. कुँवर पटेल (52) और महावीर पटेल (55) को गिरफ्तार कर वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
