- उक्त मामले की जांच करने के लिए SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी को, SP ने किया निर्देशित
जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए चौकी पंतोरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी द्वारा चौकी पंतोरा क्षेत्र के एक आवेदक से विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसों की मांग की थी। मामले की शिकायत एवं जानकारी पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद इसकी गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रधान आरक्षक को प्रभाव से निलंबित किया गया। उक्त मामले की जांच SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी करेंगे।
