- वीवो फोन बरामद – थाना चांपा का गुंडा बदमाश जितेन्द्र नायक उर्फ जीतू गिरफ्तार ट्रेन से उतरकर चांपा रेलवे स्टेशन के बाहर सो रहे युवक का मोबाइल चोरी करने वाले थाना चांपा के सूचीबद्ध गुंडा बदमाश को पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया 24,499 रुपये कीमत का वीवो मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला
दिनांक 18.06.2026 को प्रार्थी रोशन विश्वकर्मा निवासी फरसवानी, थाना उरगा ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात में रायगढ़ से ट्रेन से चांपा पहुंचा। रात्रि होने के कारण वह रेलवे स्टेशन के बाहर बैठे- बैठे सो गया। सुबह करीब 4 बजे एक व्यक्ति आया और “यहां साफ-सफाई करनी है, जाओ” कहकर उसे उठा दिया। उठने के बाद जब उसने जेब चेक की तो मोबाइल गायब था।
रिपोर्ट पर तत्काल FIR, संदेही पर कसा शिकंजा
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 314/26 धारा 303(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पूछताछ में प्रार्थी ने एक व्यक्ति पर संदेह जताया। आसपास के लोगों से पूछताछ और CCTV खंगालने पर संदिग्ध की पहचान थाना चांपा के सूचीबद्ध गुंडा बदमाश जितेन्द्र नायक उर्फ जीतू के रूप में हुई।
हिरासत में कबूला जुर्म, मोबाइल बरामद
पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र नायक उर्फ जीतू पिता मंगलू राम नायक, उम्र 28 वर्ष, निवासी कोरबा रोड चांपा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने रेलवे स्टेशन पर सो रहे युवक का मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी का वीवो मोबाइल कीमत 24,499 रुपये बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को आज दिनांक 18.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इनकी रही अहम भूमिका इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि बलवंत धृतलहरे, प्रउनि निकिता साहू, प्रउनि रूकसाना बानो एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
