- गुंडा बदमाश द्वारा क्षेत्र में अवैध रेती के उत्खनन और परिवहन में सक्रिय रूप से संलिप्त रहना
- लोगो को डरा धमका कर गुंडागर्दी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देना
- क्षेत्र में बलवा और बार बार शांति भंग करने के गंभीर अपराध दर्ज हैं
- जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बना रहने से जिला बदर की कार्यवाही के लिए अनुशंसा सहित विस्तृत प्रतिवेदन भेजा गया।
जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा थाना नवागढ़ क्षेत्र के आदतन गुंडा बदमाश राकेश यादव निवासी ग्राम केवा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए, उनके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर, जांजगीर -चांपा को अग्रेषित किया गया है।
गुंडा बदमाश राकेश यादव पिछले लगभग 10 वर्षों से क्षेत्र में अवैध रेती उत्खनन एवं परिवहन जैसी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। इसके अतिरिक्त उसके विरुद्ध लोगों को डरा-धमकाकर मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना, बलवा एवं शांति भंग करने जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र के आम नागरिकों में भय एवं असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो रहा था।
गुंडा बदमाश के आपराधिक रिकॉर्ड, गतिविधियों एवं क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का पुलिस द्वारा विस्तृत परीक्षण किया गया। जांच में यह पाया गया कि उक्त व्यक्ति की गतिविधियां सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा के लिए निरंतर चुनौती बनी हुई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गुंडा बदमाश राकेश यादव को जिला बदर (Externment) किए जाने हेतु समस्त तथ्यों एवं आपराधिक विवरणों सहित विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर, जांजगीर -चांपा को अग्रेषित किया गया है।
जांजगीर चांपा पुलिस की, जिले में अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा आम जनता की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।
