- पूर्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार, एसडीएम अकलतरा सुमित बघेल, एसडीओ पीडब्ल्यूडी लव कुमार जायसवाल एवं T i मुलमुला पारस पटेल द्वारा बनाहिल से त्रिमूर्ति चौक मुलमुला मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया गया था।
- निरीक्षण के दौरान सड़क पर पाई गई विभिन्न कमियों को रेखांकित करते हुए आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए गए थे तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्राचार भी किया गया था
- थाना मुलमुला क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम
- सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, डेलिनेटर, हैजार्ड मार्कर एवं साइन बोर्ड लगाए गए हैं
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
इसी कड़ी में थाना प्रभारी मुलमुला पारस पटेल के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग (PWD) के समन्वय से मुलमुला थाना क्षेत्र के दुर्घटना संभावित मार्गों पर व्यापक सड़क सुरक्षा कार्य पूर्ण कराया गया है। जिसमें थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम बनाहिल से त्रिमूर्ति चौक मुलमुला मार्ग तक सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, डेलिनेटर, हैजार्ड मार्कर एवं साइन बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
प्रमुख सड़क सुरक्षा कार्य
1. स्पीड ब्रेकर निर्माण दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में वाहनों की गति नियंत्रित करने हेतु कुल 6 स्थानों पर 7 मीटर लंबाई के स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं।
बनाहिल – 2 स्थान
नरियारा – 3 स्थान
मुलमुला – 1 स्थान
2. डेलिनेटर स्थापना अंधे मोड़ों एवं जोखिम वाले स्थानों पर वाहन चालकों को मार्ग की स्पष्ट जानकारी देने के लिए बनाहिल से त्रिमूर्ति चौक मुलमुला मार्ग तक सड़क के बाहरी किनारों पर कुल 70 डेलिनेटर लगाए गए हैं।
3. हैजार्ड मार्कर पुल एवं संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से कुल 8 स्थानों पर हैजार्ड मार्कर लगाए गए हैं, जिससे रात्रि एवं खराब मौसम में वाहन चालकों को अतिरिक्त सहायता मिलेगी।
4. साइन बोर्ड स्थापना नरियारा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के लिए कुल 8 स्थानों पर चेतावनी एवं दिशा-निर्देश संबंधी साइन बोर्ड लगाए गए हैं।
मुख्य उद्देश्य
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा किए गए इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को अधिक सुरक्षित बनाना है। स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
