आरोपी के कब्जे से 5 किलो गांजा कीमती 2.50000/- रुपए एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल किया गया जप्त
- आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के द्वारा थाना प्रभारी की मीटिंग लेकर थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे इसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में दिनांक 23-06-2026 को थाना कोतवाली से क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया था जो पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम धुरकोट के पास घेरा बंदी कर पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस टीम को देख भागने के फिराक में था जिसे पुलिस टीम के द्वारा दौड़ा कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम घसियाराम साहू निवासी शिवरीनारायण बताया जिसके कब्जे से 5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया थाना क्षेत्र में अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी
- उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चापा, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सहायक निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय, आरक्षक सुनील सूर्यवंशी, दुर्गेश राठौर, दिलीप सिंह, विनोद राठौर का विशेष योगदान रहा
