- आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
- गिरफ्तार आरोपी दिलेश्वर चौहान उम्र 47 साल निवासी ग्राम बसंतपुर थाना बिर्रा
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बिर्रा पुलिस ने आरोपी दिलेश्वर चौहान के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
