- 31 लीटर महुआ शराब के साथ 5 आरोपी, गांजा तस्करी में 1 तथा मारपीट के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, सभी 7 आरोपी भेजे गए जेल
- धरपकड़ अभियान के तहत आज शुक्रवार सुबह तड़के अकलतरा क्षेत्र के संजय नगर, रहस बेड़ा एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में छापेमार रेड कार्रवाई किया
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार सुबह तड़के संजय नगर, रहस बेड़ा एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में सघन रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध महुआ शराब, गांजा एवं मारपीट के प्रकरण में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल दाखिल किया गया।
अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई
आरोपी – शिवकुमारी उर्फ नोना, निवासी रहस बेड़ा, अकलतरा के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब, आरोपी – विजय कश्यप उम्र 29 वर्ष, निवासी पौड़ीभाठा, के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब, आरोपी –शांति बंजारे उम्र 50 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती अकलतरा आरोपी लच्छी गोंड, उम्र 21 वर्ष, निवासी कोटमी सोनार के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब आरोपी – मानकी बाई उम्र 50 वर्ष, निवासी अंबेडकर चौक, अकलतरा के कब्जे से 11 लीटर महुआ शराब, उपरोक्त चारों प्रकरणों में कुल 31 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई।
गांजा के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार
अपराध क्रमांक 364/2026
धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट
आरोपी – रईसा बेगम, उम्र 45 वर्ष, निवासी संजय नगर, अकलतरा के कब्जे से 38 ग्राम गांजा बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
मारपीट के मामले में गिरफ्तारी
अपराध क्रमांक 323/2026
धारा 296, 115(2), 351(3), 118 बीएनएस
आरोपी – भगत कुमार बंजारे, पिता दिशेराम, उम्र 34 वर्ष, निवासी खिसोरा, थाना अकलतरा।
सभी आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में
थाना अकलतरा पुलिस द्वारा सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
अकलतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थों के कारोबार एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
