- CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृव में NH रोड में ट्रको, ट्रेलरो में रेडियम पट्टी लगाया गया
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 04.07.26 की देर सन्ध्या में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन में तथा CSP जांजगीर के नेतृव में NH मार्ग अकलतरा, चांपा एवं सारागव क्षेत्र में ट्रक, ट्रेलरो में रेडियम पट्टियाँ लगाई गईं।
रेडियम पट्टी लगाने का उद्देश्य
रेडियम (रिफ्लेक्टिव) पट्टी का उद्देश्य रात के समय, कोहरे, बारिश या कम रोशनी में ट्रक, ट्रेलर और अन्य भारी वाहनों को दूर से स्पष्ट रूप से दिखाई देना है। इससे अन्य वाहन चालक समय रहते वाहन की स्थिति और आकार का सही अनुमान लगा सकते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है।
