- सांकेतिक भाषा में खुलासा: यूट्यूब से सीखा इंस्टाग्राम, फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो की वायरल
- बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
थाना बलौदा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की अश्लील फोटो वायरल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की तस्वीरों को एडिट कर अश्लील रूप देकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था।
विवरण किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसकी अश्लील फोटो वायरल किए जाने की शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखसागर कुर्रे को पकड़ा, पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी श्रवण-बधिर है। इसलिए श्रवण- बधिर विशेषज्ञ की सहायता से उससे पूछताछ की गई। आरोपी ने सांकेतिक भाषा में बताया कि उसने यूट्यूब के माध्यम से इंस्टाग्राम चलाना सीखा तथा फर्जी आईडी बनाकर महिला की तस्वीरों को एडिट कर अश्लील फोटो तैयार किए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी सुखसागर कुर्रे (24 वर्ष) निवासी हरदीविशाल, थाना बलौदा, जिला जांजगीर -चांपा के
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, ASI रामदुलार साहू का सराहनीय योगदान रहा
