शेष कार्य पूर्ण कर पुल को जल्द आवागमन के लिए तैयार करने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा, 14 जुलाई 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज निर्माणाधीन सेमरा-रिंगनी पुल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुल के डेक एवं निर्माणाधीन हिस्सों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों और कार्य एजेंसी से शेष कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि अन्य शेष कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियांे को कहा कि पर्याप्त संसाधन एवं आवश्यक मानवबल लगाकर निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि पुल को पूर्ण कर आम नागरिकों के आवागमन के लिए उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ऐश्वर्य वर्मा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
