- आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक HF डीलक्स बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपी
रमेश गोड पिता ईतवार सिंह
उम्र – 25 वर्ष
निवासी – बेलदियाडीह, थाना बलौदा
घटना का विवरण
प्रार्थी ने 13 जुलाई 2026 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जुलाई 2026 की रात लगभग 9:30 बजे उन्होंने अपनी हीरो HF डीलक्स (CG 11 AU 8170) मोटरसाइकिल को जीडी कॉलोनी स्थित तहसीलदार क्वार्टर के सामने लॉक कर खड़ा किया था।
सुबह करीब 6 बजे देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चला। अज्ञात चोर द्वारा लगभग ₹20,000 कीमत की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई, रिपोर्ट के आधार पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 337/2026 अंतर्गत धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई।
विवेचना के दौरान रमेश गोड के निवास स्थान पर घेराबंदी कर दबिश देकर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्र.आर. नवीन सिह क्षत्रिय, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे,संदीप सोनंत का सराहनीय योगदान रहा।
