- एक दिवसीय अभियान में देर रात नेशनल हाईवे के सभी ढाबों की चेकिंग एवं सुबह सुबह ग्राम तूषमा, कुरियारी कमरीद, सहसा पामगढ़, अकलतरा, बलौदा, सारागांव क्षेत्र के शराब बनाने वालों के डेरों पर छापेमार कार्रवाई की गई
- जिले में सभी सबडिवीजन में अलग-अलग राजपत्रित अधिकारियों के साथ थाना प्रभारी की टीम बनाकर की गई छापेमार करवाई
- ताबड़तोड़ रेड कार्रवाई: में 120 लीटर कच्ची महुआ शराब व 191 पाव देशी शराब कीमती 39280₹ जब्त, 12 आरोपी जेल भेजे गए
- एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जिलेभर में एक्शन, अवैध शराब माफियाओं में मचा हड़कंप
- ASP जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में एक साथ कई थाना क्षेत्रों में पुलिस की दबिश,
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर -चांपा पुलिस ने बीती रात से आज सुबह तक विशेष अभियान चलाते हुए कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमार कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 120 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब तथा 191 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में जिलेभर में यह विशेष अभियान चलाया गया। देर रात शुरू हुई कार्रवाई में पुलिस टीमों ने अलग -अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।
थानावार कार्रवाई का विवरण
थाना पामगढ़
पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 82 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। थाना शिवरीनारायण 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी के पास से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब, जबकि दूसरे के कब्जे से 60 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की गई। थाना बलौदा 1 आरोपी के कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन शराब बरामद कर कार्रवाई की गई। थाना सारागांव 1 आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब बरामद कर कार्रवाई की गई। थाना नवागढ़ 1 आरोपी से 6 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। थाना जांजगीर 1 आरोपी से 30 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की गई। थाना अकलतरा 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें विराट ढाबा (चिन्टु) में 35 पाव देशी प्लेन शराब तथा दूसरे आरोपी से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई एवं हाइवे के विजय ढाबा पर भी पुलिस की छापेमार कार्रवाई करते हुए शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने पाए जाने से आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
पुलिस का स्पष्ट संदेश
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं सेवन को बढ़ावा देने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सुरक्षा को प्रभावित करने वाले ऐसे अवैध कारोबारियों पर भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
