जांजगीर-चांपा 15 जुलाई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 17 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आई.टी.आई. कुलीपोटा जांजगीर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक परिश्रम रिसोर्सेज प्रा.लि गुडगांव, चैतन्य इंडिया फाईनेस प्रा.लि.रायगढ व एस.आई.एस.सिक्युरिटी सर्विस जशपुर उपस्थित रहेगें।, परिश्रम रिसोर्सेज प्रा.लि गुडगांव द्वारा मीटर इंस्टालेशन के 200 पद एवं पिकर एवं पैकर के 500 पद, चैतन्य इंडिया फाईनेस प्रा.लि.रायगढ द्वारा फिल्ड ऑफिसर के 20 पद व एस.आई.एस.सिक्युरिटी सर्विस जशपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड 100 पद पर भर्ती की जावेगी। उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं,12वीे, व मीटर इंस्टालेशन के लिये 10 वी 12 व आई.टी.आई. निर्धारित किया गया है। कंपनी द्वारा वेतनमान 15000-25000 रुपए दिया जावेगा। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है एवं चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र जॉजगीर -चांपा व छत्तीसगढ राज्य रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ व जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप का लाभ ले सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर चांपा से संपर्क किया जा सकता है।
