- आरोपियों के विरूध्द धारा 7 छ0ग0 जुआ (प्रतिशेध) अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही
- आरोपी के कब्जे से 03 नग मोबाईल व नगदी रकम 1000 रू किया गया था बरामद
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचना मिला कि चांपा क्षेत्र में आनलाॅइन नम्बरो पर एक व्यक्ति हार जीत पर रुपये पैसों का दाव लगाकर सट्टा लगा रहा है कि सूचना पर संजय नगर वार्ड चाम्पा के पास गया जहाँ पर गली किनारे एक व्यक्ति मोबाइल के साथ बैठा था जो मुखबिर के बताये हुलिए से मिल रहा था जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम उत्तम देवांगन पिता रोहित देवांगन उम्र 35 वर्ष सा0 संजय नगर चांपा, थाना चांपा जिला जांजगीर का होना बताया मौके पर आरोपी का मेमोरेण्डम लेने पर उक्त आरोपी द्वारा उक्त अंको को अपने रिस्तेदार किशन देवांगन पिता दिनेश देवागन उम्र 36 वर्ष पता स्टेशन रोड सक्ती को सट्टा लगाये जाने के संबंध में नोटिस दिये जाने पर कोई भी दस्तावेज पेश नही किया जिसके कब्जे से 03 नग मोबाईल, नगदी रकम 1000 रू को जप्त किया गया तथा आरोपी द्वारा किया गया कृत्य अपराध सदर धारा का पाये जाने से थाना चांपा में अपराध क्रमांक 387/26 धारा 07 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम पंजीबद्ध कर आरोपी उत्तम देवांगन पिता रोहित देवांगन उम्र 35 वर्ष सा0 संजय नगर चांपा, थाना चांपा चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ0ग0) एवं 02 किशन देवांगन पिता दिनेश देवांगन उम्र 36 वर्ष पता स्टेशन रोड सक्ती को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, थाना सायबर टीम से निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि विवेक कुमार सिंह, प्रधान आर. राजकुमार चंद्रा, विवेक सिंह, आर. माखन लाल साहू, शहबाईं अहमद तथा थाना चांपा से उनि सत्यम चैहान का सराहनीय योगदान रहा।
