- आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना चांपा पुलिस ने आरोपी जगत राम बसोड उम्र 27 वर्ष निवासी कोसमदा थाना चांपा के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 3000₹ बरामद किया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव, PSI गोपी सिंह, निकिता साहू, प्र0आर0 नरसिंह बर्मन , म0प्र0आर0 पुष्पलता साहू, आर0 मुद्रिका दुबे का सराहनीय योगदान रहा।
