- 10 माह बाद चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
- आरोपी रंजीत सिंह (55 वर्ष), निवासी ग्राम ढाडे, थाना इस्लामाबाद, जिला अमृतसर (पंजाब)
जिले के थाना चांपा पुलिस ने मालवाहक वाहनों से डीजल चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी ड्राइवर को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई की गई है।
विवरण आर्शीवाद बिल्टकॉन ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मुंशी मोहित सेठी, निवासी बिल्हा ने 3 अक्टूबर 2025 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि कंपनी के दो ट्रक क्रमांक CG-10-BY-9976, CG-10-BS-9435 26 सितंबर 2025 को जयरामनगर से छुरी के लिए रवाना हुए थे। अगले दिन दोनों वाहनों की लोकेशन हथनेवरा चौक स्थित ढाबा के पास मिली, लेकिन दोनों चालकों के मोबाइल फोन बंद थे।
30 सितंबर 2025 को मौके पर पहुंचने पर दोनों ट्रकों की डीजल टंकियों के ताले टूटे मिले। वाहनों से करीब 577 लीटर डीजल, जिसकी कीमत लगभग 54 हजार रुपये थी, गायब मिला। साथ ही ट्रकों के टायर भी अदला -बदली किए गए थे। मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 451/2025 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान फरार आरोपी रंजीत सिंह (55 वर्ष), निवासी ग्राम ढाडे, थाना इस्लामाबाद, जिला अमृतसर (पंजाब) के अमृतसर में होने की पुष्टि होने पर पुलिस टीम पंजाब रवाना हुई आरोपी को पकड़ा, जिसको विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। जांच में यह भी सामने आया कि मामले का दूसरा आरोपी राजू सिंह (26 वर्ष), निवासी चांविंदा देवी, थाना मंजिठा, जिला अमृतसर की मृत्यु हो चुकी है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल दिवाकर तथा आरक्षक प्रकाश द्विवेदी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
