कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर धूप बत्ती जलाकर किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में शांतनू साहू प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी अध्यक्षता अम्बेश जांगड़े जिलाध्यक्ष भाजपा
विशिष्ट अतिथि आशीष जायसवाल संभाग सह प्रभारी चुन्नी लाल साहू प्रदेश उपाध्यक्ष तामेश्वर साहू प्रदेश कार्यालय मंत्री विनय साहू जिला प्रभारी लक्ष्मी वैष्णव जिला सह प्रभारी अभिमन्यु राठौर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीलम सोनी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय राठौर कोरबा जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि साहू ने जिला के विगत एवं आगामी कार्य योजना पर विशेष चर्चा कर संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही।
जांगड़े ने ओबीसी मोर्चा को सबसे ज्यादा संख्या वाला मोर्चा बताया जायसवाल ने जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की उपस्थित लिया।
चुन्नू लाल साहू ने जिला पदाधिकारियों को मंडल स्तर पर जाकर ओबीसी मोर्चा को मजबूत करने की बात कही।
विनय साहू ने प्रत्येक माह जिला कार्यकारणी बैठक में सभी पदाधिकारियों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही जिलाध्यक्ष कौशिक ने मोर्चा के कार्ययोजना का प्रस्ताव रखा एवं आगामी संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मेलन को जांजगीर चाम्पा जिला में आयोजित करने का आग्रह किया।
उत्कृष्ट मंडल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारियों को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सोनी ने किया। कार्यक्रम में जिले भर से ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।
