- आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पामगढ़ प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में आरोपी ईश्वर बेदानी उम्र 43 साल निवासी चंदीपारा थाना पामगढ को 11 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा जिसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, सउनि सरोज पाटले, मप्रआर. मंजू सिंह, आरक्षक बेदराम पटेल, नवीन रात्रे, मआर. जयंती, सविता पटेल थाना पामगढ का सराहनीय योगदान रहा।
