- 25 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं शराब बनाने का बर्तन जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नवागढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना नवागढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राछाभाठा नवागढ़ में दबिश देकर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखने एवं बिक्री करने वाले आरोपी अजय कुमार गोड़, उम्र 27 वर्ष, निवासी राछाभाठा नवागढ़ थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा को पकड़ा जिसके कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कीमत ₹5000 जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 248/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
