- मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल
जिले के थाना नवागढ़ क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लोहे की रॉड, डंडे एवं चूड़ा से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15 अगस्त 2026 को उसे एवं उसके साथियों को विवाद के संबंध में अमोरा स्थित शनि मंदिर के पास बुलाया गया। वहां पहुंचने पर आरोपियों ने गाली- गलौज करते हुए विवाद शुरू किया और जान से खत्म करने की धमकी देते हुए मारपीट करते हुए लोहे की रॉड, डंडा एवं हाथ में पहने चूड़ा से हमला किया गया, घटना के दौरान मोटरसाइकिल एवं मोबाइल को भी क्षतिग्रस्त किया गया।जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर विवेचना के दौरान आरोपियों को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, डंडा एवं चूड़ा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- देवव्रत सिंह उर्फ बिट्टू राजा
- श्रेयाश सिंह उर्फ उमंग सिंह
- हेमन्त कश्यप निवासी ग्राम महंत, थाना नवागढ़
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ एवं ASI लम्बोदर सिंह बनाफर, थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
