- परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी भी जप्त
- आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
दिनांक 20.08.226 को नवागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम कटौद से पेंड्री की ओर अवैध कच्ची महुआ शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर नवागढ़ पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी रामू गोड़, निवासी कटौद के कब्जे से 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़, ASI रामकृष्ण आदित्य का सराहनीय योगदान रहा।
