- आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
- आरोपी राहुल कुमार जाटवर (25) निवासी अमलडीहा, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़
जिले के थाना पामगढ़ क्षेत्र का मामला आबकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ₹2 लाख 9 हजार 500 रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को थाना पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी राहुल कुमार जाटवर निवासी अमलडीहा, थाना बिलाईगढ़ को पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई कर दिनांक 27.08.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
ऐसे दिया नौकरी का झांसा
प्रार्थिया लीला मेहर, निवासी मेंहदा, थाना पामगढ़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अगस्त 2025 में उसकी पहचान राहुल कुमार जाटवर से हुई। राहुल ने स्वयं को आबकारी विभाग में लोगों की नौकरी लगवाने वाला बताते हुए उसकी भी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इसके एवज में ₹6 लाख की मांग की।
नौकरी लगने की उम्मीद में प्रार्थिया ने आरोपी के खाते में फोन-पे के माध्यम से अलग-अलग लोगों के नंबरों से ₹1 लाख तथा ₹1 लाख नगद, कुल ₹2 लाख दिनांक 10.09.2025 को दिए। इसके बाद आरोपी ने अधिकारियों को पैसे देने के नाम पर पुनः ₹9,500 फोन-पे के माध्यम से मंगाए। इस प्रकार प्रार्थिया से कुल ₹2,09,500 लिए गए।
आरोपी ने मार्च 2026 तक नौकरी लग जाने का भरोसा दिलाया तथा ₹1 लाख का चेक भी दिया। आबकारी विभाग की सूची में नाम नहीं आने पर जब प्रार्थिया ने रकम वापस मांगी तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और बाद में मोबाइल नंबर बंद कर दिया।
शिकायत के आधार पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 347/2026, धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पूछताछ में जुर्म स्वीकार, भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार जाटवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सराहनीय योगदान SDOP शिवरीनारायण तोमेश वर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, सउनि कृष्ण कुमार कोशले, प्रधान आरक्षक विनोद मनहर, भुनेश्वर पटेल एवं बेदराम पटेल का सराहनीय योगदान रहा।
