जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात् विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर तृतीय काउन्सलिंग हेतु छात्र/छात्राओं की सूची एवं तिथि प्रदर्शित की गयी है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु तृतीय काउन्सलिंग की तिथि 03 से 09 सितम्बर 2026 प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक काउन्सलिंग सूची में दर्शित आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में तक काउन्सलिंग की जाएगी। इसी प्रकार प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालय जिला बीजापुर के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 03 से 09 सितम्बर 2026 प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी, जनता कालोनी, एफ.सी.आई. गोडाउन के पास, रायपुर जिला रायपुर में काउन्सलिंग की जाएगी। तथा सीट रिक्त रहने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची वाले विद्यार्थियों हेतु काउन्सलिंग की तिथि 10 से दिनांक 15 सितम्बर 2026 तक काउन्सलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि शासकीय अवकाश दिवस 04 से 06 सितम्बर 2026 तक तथा 12 से 15 सितम्बर 2026 तक काउन्सलिंग आयोजित नहीं की जाएगी।
अनिवार्य दस्तावेज – छात्र छात्राओं को कांउसलिंग में कक्षा 08वीं मंे प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंक सूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, राशि रूपये 10/- के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर अल्पसंख्यक वर्ग अन्तर्गत होने संबंधी नोटरी का सत्यापन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र, विशेष श्रेणी से चयनित विद्यार्थियों को काउन्सलिंग की तिथि को दिव्यांगता, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे होने, अनाथ बच्चे होने, विधवा माता के बच्चे होने, परित्यक्ता महिला के बच्चे होने, देश की रक्षा करते हुए या अपने कर्तव्य निवर्हन करते समय पुलिस/अर्द्धसैनिक/सशस्त्र बल/शहीद सैनिक के बच्चे होने का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है, काउन्सलिंग पश्चात् संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होने पर 02 दिवस के भीतर अनिवार्यतः जिला शिक्षा अधिकारी से काउन्टर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाए।
