कलेक्टोरेट सहित शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर हुआ दीप प्रज्ज्वलन
जांजगीर-चांपा, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में कलेक्टोरेट कार्यालय सहित जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों तथा प्रमुख सार्वजनिक, ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। दीपों की रोशनी से शासकीय भवनों सहित जिले के प्रमुख स्थल जगमगा उठे। उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देश, प्रदेश एवं जिलेभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों, जनजागरूकता कार्यक्रमों तथा जनभागीदारी से जुड़े आयोजनों का आयोजन किया जाएगा।
