विधायक ब्यास कश्यप ने किया सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने नवागढ़ विकासखंड के गौरव ग्राम पंचायत अवरीद में 9 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का आज भूमि पूजन किया। इस सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति विधायक निधि से प्रदान की गई है। इस अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम का विकास हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन होने के इतने वर्षो बाद भी आज राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं। सड़क, बिजली, पानी शिक्षा एवं स्वास्थ्य इन पांच क्षेत्रों में कार्य करने की आवश्यकता है। गौरव ग्राम पंचायत अवरीद ग्रामवासियों के मांगों को आने वाले समय में पक्की सड़क 7 लाख का विधायक ने घोषणा किया और साथ ही साथ नाली निर्माण पीडीएस गोदाम आंगनवाड़ी भवन और पुराना विद्यालय को विधायक ने मांगों को पूरा करने का भी आश्वासन दिया है । सरपंच प्रतिनिधि श्याम धीवर ने भी संबोधित किया तथा विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार प्रकट किया।
सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्ण होने के बाद ग्रामवासियों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए एक सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। इससे ग्रामीणों को छोटे-बड़े आयोजनों के लिए अलग से स्थान की व्यवस्था करने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर गौरव ग्राम पंचायत अवरीद सरपंच श्रीमती गीताश्याम धीवर, उपसरपंच श्रीमती उत्तरा साहू , पंच बनवारी कश्यप भुवनेश्वर कश्यप रामआसरे कश्यप बलराम धीवर रघुराज कश्यप रामसनेही कश्यप गोपाला धीवर बसंत कश्यप नवीन धीवर गंगाराम कश्यप रामकुमार कश्यप रेशम लाल धीवर अमरनाथ साहू मंगलुराम कश्यप केदार कश्यप चंद्रशेखर कश्यप किशन कश्यप लेख राम कश्यप बाबूलाल कश्यप सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ग्रामीणजनों ने हर्ष प्रकट करते हुए विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार प्रकट किया है।
