पूर्व में किए गए डिजिटल सर्वे का खेतों में पहुंचकर किया भौतिक सत्यापन, वास्तविक स्थिति के अनुरूप कराया पुनः सर्वे
जांजगीर, 23 सितम्बर 2026। आयुक्त, बिलासपुर संभाग द्वारा आज कलेक्टर जन्मेजय महोबे की उपस्थिति में तहसील जांजगीर अंतर्गत संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey) एवं PV App के माध्यम से भौतिक सत्यापन के कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया गया। इस दौरान पूर्व में किए गए डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रविष्टियों की शुद्धता जांचने के लिए चयनित खसरों में मौके पर पहुंचकर फसल एवं भूमि की वास्तविक स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने डिजिटल क्रॉप सर्वे में दर्ज फसल संबंधी जानकारी का संबंधित खेतों की वास्तविक स्थिति से मिलान कराया। मौके पर उपस्थित राजस्व अमले, सर्वेयर एवं कृषकों से सर्वे की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली तथा PV App के माध्यम से किए जा रहे भौतिक सत्यापन एवं पुनः सर्वे की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया।
मैदानी सत्यापन में खसरा नंबर 45/1, रकबा 0.526 हेक्टेयर, ओंकार प्रसाद पिता शिवराम वगैरह की भूमि पर धान की फसल पाई गई। इसी प्रकार खसरा नंबर 64, रकबा 0.243 हेक्टेयर, पुरुषोत्तम पिता द्वारिका दास की भूमि पर भी मौके पर धान की फसल पाई गई।
वहीं खसरा नंबर 57/1, रकबा 0.051 हेक्टेयर, मेसर्स ओम वेंचर्स भागीदार संजय कुमार पिता महावीर प्रसाद वगैरह; खसरा नंबर 59/1, रकबा 0.117 हेक्टेयर, दामोदर प्रसाद पिता पितांबर; खसरा नंबर 73/2, रकबा 0.0139 हेक्टेयर, पूनम साहू; खसरा नंबर 73/1, रकबा 0.0292 हेक्टेयर, मेसर्स ओम वेंचर्स भागीदार संजय कुमार पिता महावीर प्रसाद वगैरह तथा खसरा नंबर 73/3, रकबा 0.0139 हेक्टेयर, मंजुला पाण्डे की भूमि मौके पर पड़त पाई गई।
इसी क्रम में खसरा नंबर 74/1, रकबा 0.0061 हेक्टेयर, मेसर्स ओम वेंचर्स भागीदार संजय कुमार पिता महावीर प्रसाद वगैरह; खसरा नंबर 74/2, रकबा 0.0139 हेक्टेयर, कमलेश कुमार राठौर तथा खसरा नंबर 75/4, रकबा 0.011 हेक्टेयर, लता तिवारी की भूमि भी मौके पर पड़त पाई गई।
इस प्रकार निरीक्षण के दौरान कुल 10 खसरों के लगभग 1.025 हेक्टेयर क्षेत्र का भौतिक सत्यापन किया गया। इनमें 2 खसरों में धान की फसल तथा 8 खसरों में भूमि पड़त पाई गई। मौके की वास्तविक स्थिति के आधार पर संबंधित खसरों का पुनः सर्वे कर वास्तविक स्थिति के अनुरूप जानकारी दर्ज एवं प्रेषित कराई गई।
आयुक्त ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देशित किया कि डिजिटल रूप से दर्ज जानकारी का वास्तविक मैदानी स्थिति से मिलान सुनिश्चित किया जाए। सत्यापन में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा भिन्नता पाए जाने पर तत्काल पुनः सर्वे कर सही प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुब्रत प्रधान, तहसीलदार शशिभूषण सोनी, राजस्व निरीक्षक भागवत गोंड, पीनाज कुरैशी एवं शीला देवांगन, पटवारी लक्ष्मीप्रसाद तिवारी एवं अंकित साहू, संबंधित सर्वेयर तथा कृषकगण उपस्थित रहे।
