जांजगीर-चांपा दीपावली पर्व की दृष्टि से जिले में अस्थाई फटाका अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के ईच्छुक व्यक्तियों से 09 अक्टूबर 2026 तक लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदक विस्फोटक नियम 2008 के तहत् निर्धारित प्ररूप-एल ई 05 में आवेदन के साथ साईट मैप/स्थल नक्शा, स्वयं का पासपोर्ट आकार का नवीन फोटो, फोटोयुक्त परिचय पत्र, संबंधित नगर पालिका/नगर पंचायत/ग्राम पंचायत का अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं विस्फोटक नियम 2008 के अनुसार निर्धारित शुल्क के साथ जमा कर सकते है। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएगे।
