पैदल राहगीरों एवं आपातकालीन सेवाओं को आवागमन की अनुमति, मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद पुनः शुरू होगा सामान्य यातायात
जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण-गिधौरी मार्ग पर स्थित शबरी सेतु को सेतु विभाग के आकलन के अनुसार वर्तमान में आवागमन के योग्य नहीं पाए जाने के कारण मरम्मत एवं साफ-सफाई कार्य के लिए बंद किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सेतु पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
हालांकि, पैदल राहगीरों तथा आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जा रही है। शबरी सेतु पर आवश्यक मरम्मत एवं साफ-सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद सामान्य वाहनों का आवागमन पुनः शुरू किया जाएगा।
