थाना डभरा
जिला सक्ती
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर डमरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डभरा के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। की दिनांक 06.07.2025 को दौरान पेट्रोलिंग के जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम धुरकोट मे विजय निषाद नामक ब्यक्ति अपने किराना दुकान के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है की सुचना पर ग्राम धुरकोट रवाना होकर मुखबीर के बताये अनुसार विजय निषाद पिता चीनी लाल निषाद उम्र 27 साल साकिन धुरकोट के किराना दुकान के सामने दबीश देने पर आरोपी अपने कब्जे मे अवैध रूप से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब व 31 पाव देशी प्लेन शराब कुल 15580 एम एल शराब को बिक्री हेतु अपने कब्जे मे रखे मिलने से उक्त शराब को आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 219/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 06.07.2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में सउनि हरनारायण ताम्रकार, आरक्षक एकेश्वर चन्द्रा, राजेश कुमार धीरहे का विशेष योगदान रहा
