⏺️ आरोपी- सूरज पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ़ जिला जांजगीर- चांपा
⏺️ आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
⏩ जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही कर ग्राम डोंगाकोहरौद मे आरोपी सूरज पटेल के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैला अंदर अलग अलग झिल्ली में भरा 35 पाऊच कुल 8.750 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 850/रू को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 304/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, प्र.आर. अजय कंवर, आर. श्याम सरोज ओगरे, विश्वजीत आदिले, महेन्द्र राज, म.आर. सविता पटेल एवं थाना पामगढ़ का योगदान रहा।
