⏺️ इसके पूर्व वर्ष 2024 एवं 2025 में अब तक कुल 09 आदतन बदमाशो का जिला बदर की कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रतिवेदन भेजी जा चुकी है
⏺️ क्षेत्र में सुरक्षा/शांति ब्यवस्था बनाए रखने की दृष्टिगत रखते हुये भेजी गई आदतन गुंडा बदमाश का जिला बदर की कार्यवाही हेतु
⏺️ माननीय जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर जांजगीर -चाम्पा द्वारा सुनवाई की जायेगी
⏺️ छ०ग० राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत जिला बदर की कार्यवाही हेतु
⏺️बदमाश गौरी उर्फ रोहित बर्मन के विरूद्ध अलग अलग धाराओं के तहत कुल 16 अपराधिक प्रकरण एवं 21 प्रकरणों की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही दर्ज है
⏺️आदतन बदमाश के विरूद्ध क्षेत्र में असमाजिक लोगो से गुटबाजी कर आम लोगो को डराना धमकाना, घर घुसकर मारपीट करने संबंधी दर्ज है शिकायत /अपराध
⏺️आदतन बदमाश का अपराध करने के प्रवृत्ति में कोई सुधार नही होने के कारण आम जनता में इसके प्रति भय एवं आक्रोश का वातावरण बना हुआ है जिसे ध्यान में रखते हुए जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है
⏺️ गुंडा बदमाश का जिला जांजगीर व सरहदी जिला सक्ती, रायगढ, बिलासपुर, कोरबा, बलौदा बजार जिलों से जिला बदर की कार्यवाही करने हेतु भेजा गया प्रतिवेदन
⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आदतन गुंडा बदमाश गौरी उर्फ रोहित बर्मन निवासी कोसा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा का निवासी है, जिसके द्वारा लगातार विभिन्न संज्ञेय अपराधो मे संलिप्त रहा है इनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाहिया एवं आर्म्स एक्ट जैसे अपराध पंजीबद्ध है। गुंडा बदमाश के इस प्रकार के आपराधिक कृत्य के कारण उनका नाम गुंडा सूची थाना मुलमुला में दर्ज किया गया है, इसके बावजूद भी उसके आपराधिक कृत्यों में किसी प्रकार का सुधार नहीं आया है, अपितु दिनो दिन गुंडा बदमाश असामाजिक लोगो से गुटबाजी कर आम लोगो को डराना, धमकाना, आम बात हो गया है। जिससे क्षेत्र के आम जन भयभीत है, गुंडा बदमाश के क्षेत्र में उपस्थिति से संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना है।
⏩आदतन् गुंडा बदमाश के विरूद्ध लगातार कार्यवाही के बावजूद भी उसके आपराधिक गतिविधियों में कमी नही आयी है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल एवं लोगो में भय व्याप्त है जिसके बावजूद भी अनावेदक अपने आदतो पर कोई सुधार नहीं ला रहा है, जिसका कृत्य क्षेत्र में सुरक्षा/शांति व्यवस्था को व्यवधान उत्पन्न कर सकता है जिस कारण से आदतन बदमाश का जिला बदर का कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रतिवेदन माननीय जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा को भेजा गया।
