रायपुर रेलवे स्टेशन रेलवे आरपीएफ की क्राईम ब्रांच विंग को विदेशी गांजा पकड़ने में सफलता मिली है. इस गांजे की कीमत करीब 4 लाख रूपए आंकी गई है और ये गांजा नेपाल से भारत लाया गया था.
जोनल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महानिरीक्षक सह प्रमुसुआयुक्त/रेसुब/बिलासपुर के मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक निशा भोईर/सीआईबी/रायपुर साथ उनि/बी आरसाहू एवं बल सदस्य तथा आबकारी विभाग के निरीक्षक/वैभव मित्तल एवं अधिकारी तथा बल सदस्यों के साथ स्टेशन चेंकिग के दौरान प्लेटफार्म नं 1 दुर्ग छोर के पास से एक व्यक्ति को 2 बैग गांजा के साथ पंकडें. उक्त व्यक्ति को कार्यालय में लाकर आबकारी अधिकारी एवं सीआईबी/रायपुर के द्वारा संयुक्त रूप से पूछताछ करने पर नाम हरिओम मिश्रा पिता आंनद मिश्रा उम्र-20 वर्ष निवासी-सुगांव थाना-सुगोली जिला-मोतिहारी (बिहार) का होना बताया.
