जांजगीर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर एसीबी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जमीन दुरुस्ती और बटांकन के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते एक पटवारी को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी को पुटपुरा हल्का नंबर 19 में पदस्थ बताया जा रहा जांजगीर-चांपा जिले के पटवारी कार्यालय में बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ग्राम हल्का नंबर 19 धाराशिव पुटपुरा में पदस्थ पटवारी बालमुकुंद राठौर को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।जानकारी के मुताबिक, एक ग्रामीण ने जमीन दुरुस्ती और बटांकन कार्य के लिए आवेदन किया था, जिसके एवज में पटवारी बालमुकुंद राठौर ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। ग्रामीण ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और पटवारी को रिश्वत लेते मौके से गिरफ्तार कर लिया।घटना के बाद पटवारी कार्यालय में हड़कंप मच गया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम जब्त कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
