दुर्ग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भिलाई-3 नगर निगम के सभापति चैतन्य बघेल को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिल रही है। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि गिरफ्तारी की जानकारी खुद सभापति ने पूर्व मुख्यमंत्री के निवास के भीतर से बाहर आकर दी।निवास के बाहर पहले से मौजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं में इस खबर के बाद भारी आक्रोश देखने को मिला। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झूमाझटकी हुई, माहौल तनावपूर्ण हो गया।स्थिति को नियंत्रण में करने पुलिस ने निवास गेट को क्लियर कराना शुरू कर दिया है और प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास जारी है।फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और हालात को काबू में करने की कोशिशें चल रही हैं।
